फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyer dies after being hit by a tractor-trolley

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत

Sat, 04 Apr 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lawyer dies after being hit by a tractor-trolley
अ​धिवक्ता चंद्रधर श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के कोयलरा चौराहा पर शनिवार को तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस वाहन थाने ले गई। चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहलवारा गांव निवासी अधिवक्ता चंद्रधर श्रीवास्तव (61) शनिवार को किसी कार्य से पैदल कोयलरा चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंद्रधर श्रीवास्तव परिवार के मुखिया थे और खेती-बाड़ी के साथ घरेलू जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयलरा चौराहे से होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर पुलिस की नियमित निगरानी, स्पीड पर नियंत्रण और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed