फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Latch of bank shutter stolen 25 thousand cash stolen

बैंक के शटर की कुंडी काट चोरों ने पार की 25 हजार नकदी

Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Latch of bank shutter stolen 25 thousand cash stolen
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डालपुर चौराहे पर बुधवार की रात इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के शटर की कुंडी काटकर चोरों ने 25 हजार रुपये नकदी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों कुछ ही दूरी पर एक ढाबली का ताला तोड़कर 300 रुपये के सिक्के भी उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बैंक मित्र संचालक अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि वह केंद्र में बुधवार को ताला बंदकर घर चला गया था। रात में चोरों ने शटर की कुंडी काटकर अंदर रखे 25 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। डालपुर तिराहे के पास पीड़ित अब्दुल कादिर ने बताया कि उनकी ढाबली का ताला भी चोरों ने तोड़कर 300 रुपये चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मामले की तहरीर गैसड़ी कोतवाली में दी है। प्रभारी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed