{"_id":"64c7ef046958c174a30c0d9e","slug":"last-date-passed-details-of-five-thousand-children-not-uploaded-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1522-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अंतिम तिथि बीती, पांच हजार बच्चों का विवरण अपलोड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अंतिम तिथि बीती, पांच हजार बच्चों का विवरण अपलोड नहीं
Mon, 31 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मदरसा व बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले करीब पांच हजार बच्चों का विवरण यू-डायस पोर्टल पर निर्धारित तिथि के बाद भी अपलोड नहीं किया गया है। इनमें 34 मदरसे और 10 निजी विद्यालय के छात्र शामिल हैं। चेतावनी के बाद भी विवरण अपलोड न करने वाले इन स्कूलों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बेसिक व अल्पसंख्यक विभाग ने 31 जुलाई तक यू-डायस पोर्टल पर छात्रों के सभी विवरण अपडेट करने का निर्देश संचालकों को दिया था। निर्धारित तिथि तक ब्योरा अपलोड न करने पर संबंधित संस्थान की मान्यता समाप्त किए जाने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी जिले के 34 पंजीकृत मदरसा और 10 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों ने छात्रों से जुड़ा विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है। पिछले साल के विवरण की बात करें तो इन स्कूलों में करीब 5492 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
जिलाधिकारी की अनुमति पर होगी कार्रवाई
44 शिक्षण संस्थानों ने चेतावनी के बाद भी यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का विवरण अपलोड नहीं किया है। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर ऐसे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर