फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Last chance to get your name added to the voter list by 31st

Balrampur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 31 तक मौका

Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Last chance to get your name added to the voter list by 31st
बलरामपुर। जिले में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 92,832 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी भी बड़ी संख्या में लोगों का दावा है कि उनके नाम सूची में शामिल नहीं हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया को 31 दिसंबर तक जारी रखा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले की कुल मतदाता संख्या बढ़कर 17,55,567 हो गई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि यह बढ़ोतरी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और सतत अद्यतन प्रक्रिया के तहत हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों से नाम छूटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। डीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के समय जिले में 16,62,735 मतदाता पंजीकृत थे। इसके बाद 2,59,853 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। 39,821 मतदाताओं के विवरण में संशोधन किया गया, जबकि 1,67,021 नाम मृत्यु, स्थानांतरण या अन्य कारणों से हटाए गए।
विज्ञापन

सभी प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में 92,832 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि, कई मतदाताओं का कहना है कि आवेदन करने के बावजूद उनके नाम सूची में नहीं आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। घर-घर सत्यापन, बीएलओ के माध्यम से आवेदन और ऑनलाइन पोर्टल के जरिये दावे-आपत्तियां ली जा रही हैं। लोगों से अपील है कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है या विवरण गलत है, तो वे 31 दिसंबर से पहले अनिवार्य रूप से आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed