फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Laser show and hi-tech park will enhance the appearance of Devipatan

Balrampur News: लेजर-शो और हाईटेक पार्क से निखरेगा देवीपाटन का स्वरूप

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Laser show and hi-tech park will enhance the appearance of Devipatan
बलरामपुर। शक्तिपीठ मां देवीपाटन धाम को पर्यटन स्थल के बतौर निखारने की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को इसके लिए प्रस्तावित कार्य योजना की प्रस्तुति कलेक्ट्रेट सभागार में काशी विश्वनाथ व विंध्यधाम कॉरिडोर के लिए काम कर चुके आर्किटेक्ट की टीम जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत की। इसके तहत मंदिर को भागों में विभाजित कर सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने के साथ ही लेजर शो और हाईटेक पार्क से मंदिर के आकर्षण को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पहले चरण का कार्य अगले माह जनवरी से देवीपाटन धाम में फसाड लाइट्स लगाने के साथ शुरू होगा। मंदिर स्थल पर देश की 51 शक्तिपीठों को समाहित कर एक प्रदर्शनी स्थल का भी निर्माण होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर को एकीकृत थीम के साथ विकसित किया जाएगा। इससे धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के साथ ही पर्यटन का लुफ्त भी मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में माजूद आर्किटेक्ट की टीम ने नागर शैली एवं द्रविड़ शैली का समावेश करते हुए तैयार किए गए प्रेजेंटेशन का प्रस्तुतिकरण किया। डीएम ने सुझाव दिया कि मंदिर के विकास में नागर शैली और द्रविड़ शैली के साथ-साथ नाथ संप्रदाय से जुड़े हुए बिंदुओं को भी अनिवार्य तौर पर समाहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मंदिर के उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य के तहत निर्मित होने वाले कार्यों में प्रशासनिक भवन, पार्क, बहुउद्देशीय हाल, लेजर शो, लाइब्रेरी, फव्वारा, शॉपिंग एरिया, पब्लिक प्लाजा के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ होगा। इसके निर्माण कार्य में राजस्थान के पिंक सैंड मार्बल का इस्तेमाल किया जाएगा। धाम में होने वाले कार्यों को तीन जोन में विभाजित कर पूरा कराया जाएगा। इसके तहत आवासीय जोन, स्पिरिचुअल जोन तथा कल्चरल एवं पब्लिक जोन विकसित होंगे।


- बैठक में मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मंदिर परिक्षेत्र के विस्तार के लिए आसपास स्थित भूमि का सर्वे किया जाए। ताकि 50 एकड़ परिक्षेत्र में फैलने वाले मंदिर के लिए आसपास स्थित सरकारी जमीन के साथ ही निजी व्यक्तियों की जमीन भी अधिग्रहित की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं आरआईडी, के साथ आर्किटेक्ट टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed