फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lab supervisor's salary stopped due to negligence in examining TB patients

Balrampur News: टीबी मरीजों की जांच में लापरवाही पर लैब सुपरवाइजर का रोका वेतन

Mon, 04 Aug 2025 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lab supervisor's salary stopped due to negligence in examining TB patients
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई में टीबी मरीजों की जांच में लापरवाही पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर (एसटीएलएस) का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने निक्षय पोषण योजना की प्रगति, टीबी रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया और टीबी मरीजों के स्क्रीनिंग की स्थिति की समीक्षा की। कहा कि टीबी मरीजों की समय से पहचान व उपचार के साथ पोषण सहायता से लाभान्वित किया जाए। सीएमओ ने मिशन मोड में कार्य करते हुए जिले को शीघ्र टीबी मुक्त बनाने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

राज्य स्तर से की गई समीक्षा में पीएचसी महराजगंज तराई में बलगम जांच व टीबी रोगियों के इलाज की दर बहुत कम पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने एसटीएलएस संदीप कुमार का अगस्त का वेतन रोक दिया है। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीपीसी अविनाश सिंह, सूर्यमणि त्रिपाठी व गणेश चौरसिया मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed