फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Koch Pujan started for population control

जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरु किया कोछ पूजन

Fri, 04 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Koch Pujan started for population control
बलरामपुर। जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोछ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली से की है। कोछ पूजन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कोछ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली शिवपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि कोछ प्रथा की परंपरा बहुत ही पुरानी है। विवाह के बाद लड़की का एक घर से दूसरे घर जाते समय घर के बुजुर्ग कोछ प्रथा निभाते हुए चावल, हल्दी और कुछ पैसे शुभ शगुन के तौर पर डालते हैं।
विज्ञापन

इसी प्रथा से जोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से घर जाते समय प्रसूता महिलाओं के आंचल में परिवार नियोजन के साधन व जागरूकता से संबंधित पंपलेट डालकर कोछ पूजनकी रस्म की शुरुआत की है। कोछ प्रथा निभाने के लिए पीएचसी गुगौली के पीएनसी वार्ड में एक कॉर्नर बनाया गया है। यहां पोस्टर व पंपलेट के साथ परिवार नियोजन की सामग्री रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के बाद घर जाने वाली प्रसूताओं की स्टाफ नर्स सम्मान के साथ कोछ पूजन कराएंगी। उन्होंने बताया कि महिला के जीवनकाल में गर्भावस्था, प्रसव के समय तथा प्रसव के बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होता है।

इस अवधि में उनकी सही देखभाल आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये गए इस कार्य से महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थाई साधनों की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स सुनीता यादव, संगीता, प्रीति, रीना यादव व फार्मासिस्ट दीपचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed