{"_id":"68e2ab2d538bd86035065b90","slug":"khalasi-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-balrampur-news-c-99-1-brp1010-134663-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर के अचलपुर गांव के पास हाइटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक ।-संवाद
रेहरा बाजार। अचलपुर गांव के पास रविवार शाम ट्रक के ऊपर से किराना का सामान उतारने के दौरान खलासी लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लटकती एचटी लाइन छू जाने से ट्रक में भी करंट उतर आया, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
लखनऊ से किराना का सामान लेकर सादुल्लाहनगर जा रहा ट्रक रविवार शाम रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग पर अचलपुर रूप गांव के पास रुका था। इसी दौरान खलासी अमित कुमार (35 वर्ष) निवासी जोखिया, थाना जरवल, जनपद बहराइच ट्रक के ऊपर चढ़कर सामान उतार रहे थे।इसी बीच ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज झटका लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े।
मौके पर मौजूद चालक आबिद अली व स्थानीय ग्रामीण और दुकान के लोग तुरंत दौड़े और गंभीर अवस्था में खलासी को सीएचसी रेहरा बाजार ले गए। जहां डॉ. बृजेश मौर्य ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। बताया कि चालक की ओर से सूचना दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
हादसों को दावत दे रहे ढीले लटकते हाईटेंशन तार
अचलपुर रूप गांव के किनारे और सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को तार को ठीक कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण राजकुमार, रमेश यादव, फरीद अली और राजेश सिंह ने कहा कि अगर समय रहते विभाग ने ध्यान दिया होता, तो इस हादसे को रोका जा सकता था। इसी तरह महदेइया बाजार में भी हाईटेंशन तार लटक रहा है। यहां भी लंबे समय से गार्डिंग लगाने की मांग हो रही है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।