{"_id":"606c9c5d8ebc3e769f094407","slug":"khairman-southern-beet-wildfire-balrampur-news-lko572995292","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर खाक हो रहे जंगल के बेशकीमती हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जलकर खाक हो रहे जंगल के बेशकीमती हरे पेड़
विज्ञापन
बलरामपुर के खैरमान दक्षिणी बीट के जंगल में लगी आग
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बेशकीमती हरे पेड़ आग की लपटों में जलकर खाक हो रहे हैं। खैरमान दक्षिणी बीट के जंगल में दो दिनों से आग धधक रही है। लाख प्रयास के बाद भी वन विभाग की टीम आग पर काबू नहीं पा रही है।
जंगल के हरे पेड़ों के जलने के साथ-साथ वन्यजीवों के वजूद पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जंगल के पास बसे ग्रामीणों ने आग की चिंगारी गांव तक फैलने की आशंका जताई है। वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने तत्काल आग पर काबू पाने की मांग की है।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज स्थित खैरमान दक्षिणी बीट में चार अप्रैल की शाम से आग धधक रही है। ग्रामीण बड़ेलाल, सीताराम, दिनेश कुमार, तुलाराम, अभय कुमार, ननकुन, स्वामी प्रसाद, मोतीराम, छैल बिहारी व गंगाराम आदि ने मंगलवार को वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि नौगजा गांव के पास खैरमान बीट वाले जंगल में लगे कई बेशकीमती पेड़ आग की लपटों में जलकर खाक हो चुके हैं।
विज्ञापन
जंगल में आए दिन आग लगने से वनकर्मियों के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आग की घटना पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। वन्यजीवों के वजूद पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इन लोगों ने उच्चाधिकारियों से जंगल में लगी आग को शीघ्र बुझाने की मांग की है जिससे बेशकीमती लकड़ियों को बचाया जा सके और जंगल से सटे गांवों में बेकाबू आग फैलकर नुकसान न पहुंचा सके।
बनकटवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। आग बुझाने के बाद इस बात की जांच-पड़ताल की जाएगी कि आग कैसे लगी। जांच में आग लगाने की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।