फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KGBV will be made from 93 lakhs

93 लाख से बनेगा केजीबीवी

Tue, 08 Nov 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
KGBV will be made from 93 lakhs
बलरामपुर। करीब 16 वर्ष से किराए के भवन में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिवपुरा को अपना भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा परिसर में केजीबीवी भवन व हॉस्टल बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। 93 लाख रुपये के बजट से इस भवन के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूूपी सीएलडीएफ) को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था इसी माह में निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को पढ़ाने के लिए वर्ष 2006 में केजीबीवी का संचालन शुरू हुआ था। कक्षा छह से आठवीं तक संचालित इन आवासीय स्कूलों में 100 छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी परिसर में बने हॉस्टल में ही रहती हैं। बीते 16 वर्ष से केजीबीवी शिवपुरा के पास अपना भवन नहीं था।
विज्ञापन

ऐसे में यहां की छात्राओं व अन्य स्टाफ को परेशानी होती है। मगर अब जल्द ही केजीबीवी शिवपुरा को अपना भवन मिल जाएगा। दोमंजिला इस इमारत में तीन क्लास रूम के साथ ही चार डारमेट्री, एक वार्डन कक्ष व भवन के दोनों तल एक-एक सेट शौचालय व स्नानघर बनाया जाएगा। ताकि छात्राओं व स्टाफ को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परिसर में छात्राओं के लिए 100-100 बेड के दो हॉस्टल बनाए जाएंगे। पहले हॉस्टल में कक्षा छह से आठवीं तक छात्राएं रहेंगी। दूसरे हॉस्टल में कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं को रखा जाएगा। दूसरे हॉस्टल वाली छात्राओं का नामांकन परिसर से कुछ ही दूर संचालित एक निजी इंटर कालेज में कराया जाएगा।

यूपी सीएलडीएफ के अवर अभियंता शानू ने बताया कि केजीबीवी शिवपुरा के भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को मिली है। उच्चाधिकारी से वार्ता करके जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed