फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   kept in police lines of Yadavs gun house Actually

पुलिस लाइंस में रखवाए गए यादव गन हाउस के

Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
kept in police lines of Yadavs gun house Actually
बलरामपुर। गत 8 जनवरी को सेंध लगाकर हुई असलहों की चोरी के मामले में प्रशासन ने शनिवार को बड़ा कदम उठाया है। डीएम के निर्देश पर गन हाउस के सभी असहलों को संदूकों में भरकर पुलिस लाइंस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राधारमण सिंह ने बताया कि मोहल्ला पहलवारा स्थित यादव गन हाउस जो कि पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे आदर्श यादव का है। वहां पर गत 8 जनवरी को पीछे से नकब लगाकर असलहों की चोरी का प्रकरण संज्ञान में आया था। घटना के समय भी यह गन हाउस अनियमितता के चलते सील था। घटना के बाद इस गन हाउस पर लगातार दिन रात दो-दो आरक्षियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

बीते दिन नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया कि मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना में साक्ष्य जुटाने व असलहों की स्थाई सुरक्षा के लिए बंदोबस्त किया जाए। इसी क्रम में डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सदर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव की मौजूदगी में गन हाउस शनिवार को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक आदर्श यादव के समक्ष विभिन्न संदूकों में बंद कुल 164 असलहों को सूचीबद्ध कर तीन नए संदूकों में सील किया गया। इस असलहों को पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक नंदलाल यादव की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed