फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Keep a close watch on Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर रखें कड़ी निगरानी

Tue, 31 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on Indo-Nepal border
बलरामपुर। एसपी कार्यालय में मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की गई। इसमें सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मानव तस्करी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव ने कहा कि एसजेपीयू/एचटीयू और थाने में नामित बाल कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड व छुट्टी होने के समय स्कूलों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन

प्रभारी एएचटीयू को निर्देश दिया गया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के प्रवेश मार्गों को चिन्हित करें। प्रवेश मार्गों को चिन्हित करने के लिए संबंधित थानों की पुलिस से सहयोग लें और नियमित निगरानी करें जिससे मानव तस्करी पर अंकुश पाया जा सके। जिले के सीमावर्ती गांवों के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण अधिकारी विशेष किशोर पुलिस बच्चों से संबंधित दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराएं। कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस अवसर पर सीओ सिटी कर्मवीर सिंह, एएचटीयू प्रभारी ममता यादव, निरीक्षक उपेंद्र यादव, किशोर न्याय बोर्ड तनवीरजहां, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मी सौरभ सिंह, सुशील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed