फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Karbala site being prepared for the burial of the Tazia

Balrampur News: ताजिया दफन के लिए तैयार हो रहा कर्बला स्थल

Thu, 25 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Karbala site being prepared for the burial of the Tazia
नहर बालागंज मार्ग के बगल नए कर्बला स्थल पर ताजिया दफन करने के लिए तैयार किया गया गड्ढा।
बलरामपुर। दसवीं मुहर्रम के दिन 26 जून को ताजिया दफन करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से निर्धारित नए कर्बला स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नहर बालागंज रोड स्थित सड़क के किनारे प्रस्तावित कर्बला स्थल पर नगर पालिका प्रशासन सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गया है।
विज्ञापन


मुहर्रम के दिन ताजिया दफन करने की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों मुस्लिम धर्मगुरुओं, ताजियादारों और नगर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें की थी। बैठक में सर्वसम्मति से नहर बालागंज रोड स्थित सड़क के किनारे नए कर्बला स्थल का प्रस्ताव मंजूर किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने संबंधित विभागों को नए कर्बला स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया की प्रस्तावित स्थल पर ताजिया दफनाने के लिए गड्ढा, साफ-सफाई, समतलीकरण, आवागमन की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। नए कर्बला स्थल पर समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला प्रशासन की गाइडलाइन का करें पालन

- मुहर्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी को भी तकलीफ हो। वह काम भी ना करें जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे। मुहर्रम में ज्यादा से ज्यादा इबादत करके मुल्क और अपनों की सलामती के लिए दुआ करें।
- मौलाना मसीह अहमद कादरी, शहर मुफ्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed