{"_id":"5e3ee6428ebc3ee61f4e515b","slug":"kanya-sumangal-yojana-balrampur-news-lko507440278","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना का कल से ब्लॉकों पर लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना का कल से ब्लॉकों पर लगेगा कैंप
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 10 फरवरी से ब्लॉकों पर कैंप लगवाए जाएंगे। इनमें ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद ने शनिवार को बताया कि ब्लॉक स्तरीय कैंपों के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के छूटे पात्रों को जोड़ने के लिए 10 फरवरी से ब्लॉक स्तरीय कैंपों के आयोजन किए जा रहे हैं। सदर ब्लॉक में 10 फरवरी, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 11 फरवरी, उतरौला ब्लॉक में 12 फरवरी, तुलसीपुर ब्लॉक में 13 फरवरी, हरैया सतघरवा ब्लॉक में 14 फरवरी, गैसड़ी ब्लॉक में 15 फरवरी, पचपेड़वा ब्लॉक में 17 फरवरी, रेहरा बाजार ब्लॉक में 18 फरवरी, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 19 फरवरी और तुलसीपुर ब्लॉक में 20 फरवरी को कैंप लगाए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के पात्रों को सदर ब्लॉक में और उतरौला के पात्रों को ब्लॉक में आमंत्रित किया गया है। कन्या सुमंगला योजना में आवेदन के लिए बालिका का एक फोटो, आवेदक का बालिका के साथ संयुक्त फोटो, माता-पिता का आधार कार्ड अथवा अन्य कोई निर्धारित पहचान पत्र, निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर के साथ श्रेणी के लिए पहली अप्रैल 2019 को या उसके बाद जन्मी बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
श्रेणी दो में टीकाकरण पहली अप्रैल 2018 अथवा उसके बाद जन्मी बच्ची का प्रमाण पत्र देना होगा। श्रेणी तीन, चार व पांच में स्कूल व कॉलेज का प्राचार्य व प्रधानाचार्य की तरफ से दिया गया प्रवेश प्रमाण पत्र लाना होगा। श्रेणी छह में एडमीशन रसीद, कॉलेज की तरफ से जारी पहचान पत्र व इंटरमीडिएट का अंकपत्र/प्रमाण पत्र अनिवार्य है।