{"_id":"687e745fda43ca89170bb783","slug":"junior-high-school-merged-with-primary-school-balrampur-news-c-99-1-slko1018-130006-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्राथमिक में कर दिया जूनियर हाईस्कूल का विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्राथमिक में कर दिया जूनियर हाईस्कूल का विलय
विज्ञापन
बलरामपुर के गुलरिहा हिसामपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। परिषदीय विद्यालयों के विलय से कई तरह की समस्या सामने आ रही है। लेकिन तुलसीपुर ब्लॉक के एक विद्यालय के विलय से तो विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ही संकट खड़ा हो गया है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जूनियर हाईस्कूल का विलय प्राथमिक विद्यालय में कर दिया गया है। जबकि जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापक को दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। ऐसे में कक्षा आठ तक की पढ़ाई एक शिक्षक व शिक्षामित्र के भराेसे हो गई है।
तुलसीपुर ब्लॉक के आठ विद्यालयों का विलय किया गया है। विद्यार्थियों को पास के विद्यालय में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी में प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा हिसामपुर में जूनियर हाईस्कूल गुलरिहा हिसामपुर का विलय हुआ है। दोनों विद्यालयों के बीच दूरी तो 200 मीटर है, लेकिन जूनियर हाईस्कूल को बंद कर दिया गया है। यहां की प्रधानाध्यापक शारदा देवी को विलय वाले विद्यालय में भेजने के बजाय बलरामपुर सदर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल गंगाडीह में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे प्राथमिक विद्यालय को सिर्फ विद्यार्थी मिले हैं। इस स्थिति से विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक भी परेशान हैं। (संवाद)
बिना शिक्षक विद्यार्थी कैसे होंगे निपुण
जूनियर हाईस्कूल के 51 विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया है। प्राथमिक विद्यालय में पहले से 105 विद्यार्थी पंजीकृत थे, अब 156 विद्यार्थी हो गए हैं। इस स्कूल में शिक्षकों की पहले से ही कमी थी, सिर्फ एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र की ही तैनाती है। यहां की सहायक अध्यापक दीपा गुप्ता के पास प्रधानाध्यापक का भी प्रभार है। सिर्फ शिक्षामित्र शाहजहां ही हैं, अब अकेले दोनों शिक्षकों को कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में विद्यार्थी कैसे निपुण बनेंगे।
विज्ञापन
लोगों में नाराजगी
विद्यालय के विलय पर गांव के प्रधान अमन कुमार वर्मा ने कहा कि पहले से ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकाें की कमी है, दूसरे जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को भी संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में पढ़ाई कैसे होगी। विलय के बाद प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी गोविंदा, शहजाद, निशा, ओसी आदि ने कहा कि यहां पर शिक्षकों की कमी है, दो शिक्षक हैं। दोनों प्राथमिक स्तर की हैं, ऐसे में उन्हें कौन पढ़ाएगा।
दूर की जाएगी शिक्षकों की कमी
ब्लॉक के 42 विद्यालयों का विलय होने की स्थिति थी। काफी छानबीन के बाद 08 विद्यालयों का विलय हुआ है। जूनियर हाईस्कूल गुलरिहा हिसामपुर में जांच के समय 40 विद्यार्थी ही थे। बाद में नामांकन करके 51 किया गया है। तब तक विलय का आदेश हो चुका था। शिक्षकों की कमी सरप्लस से दूर की जाएगी। जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण सरप्लस की स्थिति में दूसरे ब्लॉक में हुआ है।
स्वामीनाथ, खंड शिक्षा अधिकारी तुलसीपुर