फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Joy and happiness are the greatest wealth of life

Balrampur News: आनंद और खुशियां हैं जीवन की सबसे बड़ी दौलत

Mon, 08 May 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Joy and happiness are the greatest wealth of life
बलरामपुर के तुलसीपुर में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल का माला पहनाकर किया गया स्
बलरामपुर। आनंद और खुशियां जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। इसे पाने के लिए मनुष्य में संतोष होना जरूरी है। जिस व्यक्ति में संतोष नहीं होगा वह धन से मालामाल होने के बावजूद कभी खुशहाल नहीं हो सकता। यह बातें उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में आए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण भ्रमणशील मंडल में शामिल श्री महंत महेश्वर दास जी महाराज ने रविवार की देर शाम प्रवचन सुनाते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की अच्छी सोच और अच्छे स्वभाव उसके जीवन को उज्जवल बनाने के साथ ही महान बनाते हैं। महंत दुर्गादास ने कहा कि अच्छे स्वभाव के लिए क्रोध पर विजय प्राप्त करना होगा। क्रोधी व्यक्ति का स्वभाव कभी अच्छा नहीं हो सकता है। उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज ने ईश्वर व भक्त के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा भक्त वही है जो अपने आराध्य को बिना किसी स्वार्थ के सच्चे मन से याद करे। इस अवसर पर भाजपा अवध प्रांत के सह संयोजक विनय कुमार मिश्रा, श्रीराम पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, शरद गुप्ता, रानू सिंह, डब्बू मिश्रा, बाबू मिश्रा, प्रशांत सिंह व लकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुलसीपुर रवाना हुआ भ्रमणशील मंडल
उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में एक सप्ताह तक रहने के बाद श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना व आरती के बाद तुलसीपुर के लिए रवाना हो गया। उदासीन संगत गेल्हापुर के मंहत बृजानंद जी महराज ने भ्रमणशील मंडल में शामिल साधू-संतों को उपहार भेंट कर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर में हुआ स्वागत
तुलसीपुर। स्थानीय उदासीन आश्रम में 12 वर्ष बाद पहुंचे श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। कलश चौराहा तुलसीपुर से गाजे-बाजे के साथ भ्रमणशील मंडल उदासीन आश्रम पहुंचा। आश्रम के महंत निक्कू महराज, अरुण देव आर्य व अनूप गुप्ता आदि ने माला पहनाकर संत-महंतों का स्वागत किया। महंत ने बताया कि 13 मई को संत सम्मेलन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 14 मई को भ्रमणशील मंडल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed