फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Joint District Hospital running with the support of eight doctors

Balrampur News: आठ डॉक्टरों के सहारे चल रहा संयुक्त जिला चिकित्सालय

Wed, 06 Dec 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Joint District Hospital running with the support of eight doctors
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को समुचित इलाज न मिल पाने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। तैनाती न होने से संयुक्त अस्पताल 35 के सापेक्ष मात्र आठ डॉक्टरों के सहारे ही संचालित हो रहा है। जनरल सर्जन एवं निश्चेतक न होने के कारण छोटी बड़ी सर्जरी का कार्य भी बीते कई दिनों से ठप है।
विज्ञापन


जिले की करीब 28 लाख आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए बलरामपुर में तीन जिला चिकित्सालय संचालित है, लेकिन कहीं भी स्वीकृत पद के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के 32 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां पर मात्र आठ डॉक्टर ही तैनात है। इनमें एक पैथालाजिस्ट, एक रेडियोलाजिस्ट, एक नेत्र सर्जन, एक आर्थोपैडिक सर्जन, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक फिजीशियन व दो ईएमओ शामिल हैं। अस्पताल में सामान्य सर्जन, गायनोलाजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ व निश्चेतक की तैनाती न होने के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निश्चेतक व सर्जन के अभाव में अस्पताल में ऑपरेशन इत्यादि का कार्य भी बीते तीन माह से ठप पड़ा है। इस कारण संस्थागत प्रसव का कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को भी इलाज की जगह दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि रिक्त पदों पर तैनाती न होने से अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बावजूद अस्पताल आने वाले मरीजों को पूरी क्षमता के साथ इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस कमी को दूर कराने के लिए अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed