{"_id":"665e0d5056fa06581b0b2420","slug":"jharkhandi-railway-station-is-in-bad-condition-passengers-are-losing-hope-balrampur-news-c-99-slko1018-110301-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: झारखंडी रेलवे स्टेशन बदहाल, यात्रियों की टूट रही आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: झारखंडी रेलवे स्टेशन बदहाल, यात्रियों की टूट रही आस
Tue, 04 Jun 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित झारखंडी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से यहां आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर बने शौचालय पर ताला लगा रहता हैं, वहीं हैंडपंप झाड़ियों से ढके हुए हैं। ऐसे में यात्री यहां आने से कतराने लगे हैं।
जिले में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। बलरामपुर रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए झारखंडी रेलवे स्टेशन बना है। गोरखपुर से गोंडा वाया बढ़नी व तुलसीपुर से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें झारखंडी रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं। ऐसे में झारखंडी रेलवे स्टेशन पर दिन हो या रात हमेशा सैकड़ों यात्रियों की भीड़ रहती है। झारखंडी रेलवे स्टेशन पर मैलानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, बहराइच स्पेशल व गोमतीनगर एक्सप्रेस सहित कई मेमू ट्रेनें यहां रुकती हैं। शहर के यात्री यहीं से गोरखपुर व गोंडा जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रूकने के बावजूद यहां पर यात्रियों के लिए पेयजल व शौचालय के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। स्टेशन पर लगे एक वाटर बेसिन में तीनों टोटियां गायब हैं। वहीं दूसरे बच्चों के लिए बने वाटर बेसिन में भी टोटी नहीं लगी है। वहीं एक और वाटर बेसिन में गंदा पानी जमा हुआ है। स्टेशन पर लगे दो हैंडपंप पूरी तरह झाड़ियों से ढके हुए हैं। एक हैंडपंप के चबूतरों पर पूरी तरह गंदगी फैली हुई हैं। ऐसे में यात्री यहां आने से कतराते हैं। यात्री रमेश शुक्ल, महफूज आलम, मोहम्मद सलीम, योगेश कुमार व शत्रुहन लाल ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद स्टेशन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नये शौचालय पर ताला लगा हुआ है। पुराना शौचालय गंदगी से पटा हुआ है, जिससे यात्री वहां नहीं जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जल्द होगी सफाई
- स्टेशन पर लगे हैंडपंप के पास झाड़ियों की साफ-सफाई जल्द ही करवा दी जाएगी। साथ ही वाटर बेसिन पर टोटी लगवाने के लिए संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिया गया है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
- संजय केसरी, वाणिज्य अधीक्षक झारखंडी रेलवे स्टेशन