फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   JE's salary withheld, summons from DTO

Balrampur News: जेई का रोका वेतन, डीटीओ से जवाब-तलब

Mon, 19 Dec 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
JE's salary withheld, summons from DTO
बलरामपुर। नीति आयोग की निगरानी के बाद भी क्षय रोग मरीजों के चिन्हांकन एवं इलाज में लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने लापरवाही पर जिला क्षय रोग अधिकारी से जवाब तलब किया है। अनुपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जल संसाधन, कौशल विकास के लिए नीति आयोग से मिले बजट से हो रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने नीति आयोग के कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की जांच टीम करेगी। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, परियोजना अधिकारी सीपी श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा व उपनिदेशक कृषि प्रभाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 14 विद्यालयों में आरओ सिस्टम की स्थापना, 200 विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला, 95 विद्यालयों में अंग्रेजी किट, 220 विद्यालय में गणित किट, 102 विद्यालयों में हिंदी किट, 10 पीएचसी में सोलर पावर सिस्टम व गीजर की स्थापना, सीएचसी तुलसीपुर एवं पचपेड़वा में ओपीडी भवन का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय में न्यू बोर्न बेबी यूनिट की स्थापना तथा मशरूम स्पान सेंटर के स्थापना की स्थिति की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed