फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jawahar Navodaya 6th admission entrance exam on 11th

11 को होगी नवोदन में छठवीं के दाखिले की प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya 6th admission entrance exam on 11th
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए 11 अगस्त को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जिले के नौ ब्लॉकों के 23 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
विज्ञापन

11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। प्रवेेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम व जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर के प्रधानाचार्य डॉ. जीके मिश्र की निगरानी में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को जिले के नौ ब्लॉकों के 23 केंद्रों पर कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को प्रवेश परीक्षा कराने के लिए सहयोग करने का जिम्मा सौंपा है। सदर ब्लॉक में एमपीपी इंटर कालेज व डीएवी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हरैया सतघरवा ब्लॉक में मोहन लाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा, रामशंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार, कन्या इंटर कालेज हरैया, पन्नालाल सरावगी इंटर कालेज व सदगुरु निकेतन कालेज हरैया में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। तुलसीपुर ब्लॉक में बसंतलाल इंटर कालेज व स्वतंत्र भारत इंटर कालेज को केंद्र के रुप में लिया गया है।
गैसड़ी ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज गैसड़ी व किसान इंटर कालेज मझौली, पचपेड़वा ब्लॉक में किसान इंटर कालेज, फजले रहमानिया इंटर कालेज, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज, सैयद बदरुद्दीन विशुनपुर टनटनवा व शेख मंसूर अली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा को केंद्र के रुप में बनाया गया है।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में प्रवेश परीक्षा केंद्र के रुप में राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा व सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज श्रीदत्तगंज को शामिल किया गया है। उतरौला ब्लॉक में एमवाई उस्मानी इंटर कालेज, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में रामदीन बुधराम कृषक इंटर कालेज हुसैनाबाद और रेहरा बाजार ब्लॉक में बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व बीपीएस इंटर कालेज रेहरा बाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed