फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jan Aushadhi Kendras will be opened in 12 hospitals

Balrampur News: 12 अस्पतालों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

Mon, 07 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendras will be opened in 12 hospitals
बलरामपुर। मरीजों को ब्रांडेड दवाएं सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद की है। अब जिले के 12 अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर 500 से अधिक प्रकार की ब्रांडेड दवाएं 40 से 80 प्रतिशत सस्ते दर पर मिलेंगी।
विज्ञापन


गरीब परिवारों को महंगी दवाओं में ज्यादा रुपये न खर्च करने पड़ें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जन औषधि केंद्र खोलने की शुरुआत की है। जन औषधि केंद्र पर कम दाम पर गुणवत्तायुक्त दवाएं आसानी से मिल सकेगी। तीन जिला स्तरीय अस्पतालों सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। सभी अस्पतालों में जगह चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन


लाइसेंस दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित नौ ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही मरीजों को जन औषधि केंद्र की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त अस्पताल में शीघ्र होगा उद्घाटन
मेडिकल कॉलेज के तहत संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र तैयार हो गया है। जल्द ही औषधि केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से मरीजों को बाहर की दवाएं खरीदने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed