{"_id":"625c52970035b549a06f0e57","slug":"jam-seems-to-be-encroached-in-pachpadwa-nagar-balrampur-news-lko626560847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से पचपेड़वा नगर में जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से पचपेड़वा नगर में जाम की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पचपेड़वा नगर में अतिक्रमण ने जाम की समस्या बढ़ा दी है। नगर में बढ़ रहे वाहनों के दबाव और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुकानदारों ने पटरियों पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। सड़क के किनारे बेतरतीब वाहन जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं।
नगर के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि पचपेड़वा नगर के सभी सड़कों पर आएदिन जाम लगा रहता है। बढ़नी और तुलसीपुर रोड पर दुकानों के सामने लोग बेतरतीब वाहन खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से पटरियों पर चलना मुश्किल हो जाता है। बाजार रोड पर दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर दुकान का सामान रखकर कब्जा कर लिया है।
तमाम फल व सब्जी के ठेले सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। इनकी वजह से भारी वाहन निकल नहीं पाते। यातायात पुलिस का कोई अतापता नहीं रहता है। ई-रिक्शा चालकों ने जाम की समस्या बढ़ा दी है। उतरौला एसडीएम को नगर के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर सड़कों के अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है।