फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   jail inspection

राखी पर बंदियों की बहनों को नहीं हो दिक्कत

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
jail inspection
फोटो-14-बलरामपुर में जिला कारागार का निरीक्षण करते कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। संत कबीर नगर जाते वक्त जेल मंत्री के वाहनों का काफिला अचानक कारागार की तरफ मुड़ गया। मंत्री के कारागार पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कारागार मंत्री ने जेल में निरुद्घ बंदियों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में करीब दो घंटे समय बिताया। कारागार परिसर स्थित पाकशाला, सर्किल, अस्पताल व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल मंत्री ने कारागार के जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने वाली बहनों को कोई समस्या न आए। जेल में अनुशासन, बंदियों में सुधारात्मक व्यवहार पैदा करने और उन्हें सदाचार के साथ रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंत्री ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने 20 वर्ष से कम आयु के बंदियों को सुधार के लिए प्रेरित किया। कारागार मंत्री ने साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही जेल की बागवानी, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व भोजन आदि पर संतोष जताया। उन्होंने जेल मैनुअल के हिसाब से बंदियों के लिए व्यवस्थाओं का इंतजाम कराने का जेल अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed