फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ITI's practical exam will start from today

Balrampur News: आज से शुरू होगी आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
ITI's practical exam will start from today
विभिन्न ट्रेडों की परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 से 17 अगस्त तक होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 744 परीक्षार्थी विभिन्न ट्रेडों की प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे।
मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2024 के तहत इलेक्ट्रिशियन, फायरमैन, फिटर, वेल्डर, प्लंबर, ड्राफ्टमैन, कोपा आदि ट्रेडों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उतरौला, जनक्रांति प्राइवेट आईटीआई उतरौला व लोकसेवा प्राइवेट आईटीआई बलरामपुर में 12 से 17 अगस्त तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक वकील अहमद ने बताया कि राजकीय आईटीआई पचपेड़वा में 408, राजकीय आईटीआई उतरौला में 225, जनक्रांति प्राइवेट आईटीआई उतरौला में 99 तथा लोकसेवा प्राइवेट आईटीआई बलरामपुर में 18 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए चारों केंद्रों पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed