{"_id":"697647ff8f6aa73c1c039610","slug":"iti-vishunpur-vishram-will-be-secured-with-191-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141379-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.91 करोड़ से सुरक्षित होगा आईटीआई विशुनपुर विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.91 करोड़ से सुरक्षित होगा आईटीआई विशुनपुर विश्राम
विज्ञापन
बलरामपुर के विशुनपुर विश्राम में स्थित आईटीआई।-संवाद
गैसड़ी। तेंदुए की बढ़ती आवाजाही और छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच आईटीआई विशुनपुर विश्राम को अब मजबूत सुरक्षा घेरा मिलने जा रहा है। संस्थान परिसर के चारों ओर ऊंची और मजबूत बाउंड्रीवाॅल व गेट के निर्माण के लिए शासन ने 1.91 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण अभिभावकों में डर का माहौल था। दिन के समय भी तेंदुए दिखने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना चिंता का विषय बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रवासी राजकुमार, इलियास अहमद, मोहित और महेंद्र कुमार सहित अन्य ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पूरे इलाके के लिए राहत भरा है और इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
जल्द पूरा कराया जाएगा काम
56.40 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही मिल चुकी थी। अब दूसरी किस्त के रूप में शेष 1.35 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे समस्त कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
- मैथिली शरण, प्राचार्य आईटीआई विशुनपुर विश्राम