फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   It is not that we are demanding the entire space, we are only demanding our share of rights...

Balrampur News: ऐसा नहीं कि सारा फलक मांग रहे हैं, हम सिर्फ अपने हिस्से का हक मांग रहे...

Tue, 04 Nov 2025 12:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
It is not that we are demanding the entire space, we are only demanding our share of rights...
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्वयं श्रीवास्तव ।-संवाद
बलरामपुर। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार की रात अमर उजाला के काव्य कैफे में हास्य-श्रंगार व वीर रस फुहारें बरसीं तो श्रोता उत्साह व उमंग के साथ झूम उठे। देश के नामचीन कवियों ने शृंगार, व्यंग्य व वीर रस की कविताएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। हास्य रस की रचनाओं पर खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन

अमर उजाला के काव्य कैफे कार्यक्रम का शुभारंभ लाॅर्ड बुद्ध वेलफेयर फाउंडेशन भारत के सचिव दिवाकर पटेल, प्रबंधक प्राची तिवारी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कवयित्री मणिका दूबे ने सरस्वती वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत की। कवि विकास बौखल ने प्रेम व भाईचारगी पर काव्य पाठ करते हुए सुनाया कि किसी खंजर से न तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए। ये किसी शख्स को दोबारा न मिलने पाए, प्यार के रोग को चलो आधार से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

हास्य कवि अखिलेश त्रिवेदी काव्य पाठ करने उठे तो श्रोताओं की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। उनकी कविता जो हैं पढ़े लिखे वो सब संतरी हुए, अपराधी माफिया सारे मंत्री हुए, जिसने विवाह करके अपनी बीवी छोड़ दी, वो मेरे देश में प्रधानमंत्री हुए। इनकी कविताओं पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। कवयित्री मणिका दूबे ने शहर के शोर में तन्हाइयां हैं, यहां तुम हो मगर वीरानियां हैं। शृंगार व प्रेम रस की कविताएं सुनाकर मणिका दूबे ने खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के मशहूर शायर अजहर इकबाल ने मंच संभाला तो श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। श्रोताओं ने खड़े होकर अपने पसंदीदा शायर का तालियों से स्वागत किया। उन्होंने- कठिन थे रस्ते किसी से फरियाद कर न पाए, खुशी को आनंद दुख को संवाद कह न पाए। अब उनकी आवाज गूंजती है हर एक कदम पर, पिता जीवित थे तो उनसे संवाद ना कर पाए... सहित कई रचनाएं सुनाकर समां बांध दिया। काव्य कैफे का संचालन कर रहे देश के नामचीन कवि स्वयं श्रीवास्तव की रचनाओं ने युवाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। बेरोजगारी की समस्या से जुड़ी रचना- ऐसा नहीं कि सारा फलक मांग रहे हैं, हम सिर्फ अपने हिस्से का हक मांग रहे हैं। सरकार तुम चलाओ हमको नौकरी तो दो, रोटी के लिए थोड़ा नमक मांग रहे हैं...सुनाया तो पूरा मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठा।
उन्होंने अंत में- दुनिया समझ रही है कि चमक गया हूं मैं, पर दिल ये जानता है बहुत थक गया हूं मैं। आसान लग रहा है सफर देखने में, पर दीवानगी की आखिरी हद तक गया हूं मैं... काव्य कैफे के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। अमर उजाला के इस काव्य कैफे में मध्यरात्रि तक श्रोताओं की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह कलहंस ने किया।


अमर उजाला के काव्य कैफे में इनका हुआ सम्मान

अमर उजाला के काव्य कैफे में सहयोग करने वाले लाॅर्ड बुद्ध वेलफेयर फाउंडेशन भारत के सचिव दिवाकर पटेल, प्रबंधक प्राची तिवारी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि शशांक वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम के प्रतिनिधि बृजेंद्र तिवारी, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा के प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के प्रतिनिधि अजीज खान, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सपा नेता सुरेंद्र बहादुर, समाजसेवी गौरव सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी, जीसस एंड मैरी स्कूल के समन्वयक हाशिम खान, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी, सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल जावेद, युवा भाजपा नेता पटेल मानवेंद्र सिंह, एचआरए इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंसार अहमद खान, स्काॅलर्स एकाडमी के प्रबंधक असलम शेर खां, टाइनी टाॅट्स इंटर कालेज के प्रबंधक सैफ अली, एचजेएमएस इंटर कॉलेज के निदेशक कुतबुद्दीन शाह, नेत्र सर्जन डॉ कुलदीप विश्वकर्मा व ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed