फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Issue of construction of Mathura Ghat bridge raised in the House

Balrampur News: सदन में उठा मथुरा घाट पुल के निर्माण का मुद्दा

Thu, 05 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Issue of construction of Mathura Ghat bridge raised in the House
बलरामपुर। मथुरा घाट पर पुल निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही है। पांच दिसंबर को श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने पुल का निर्माण कराए जाने का मुद्दा संसद में उठाया है। संसद में मुद्दा उठने के बाद स्थानीय लोगों की आस जगी है।
विज्ञापन

विदित हो कि श्रावस्ती व बलरामपुर जनपद को जोड़ने वाली सड़क पर मथुरा घाट पुल का निर्माण न होने से दोनों जनपदों की करीब चार लाख आबादी को आवागमन के लिए 35 से 40 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। पैदल व बाइक सवारों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। क्षेत्रवासी अरविंद अवस्थी, विपुल मिश्र, अजय सिंह, गोविंद पाठक, बिहारी सोनी, मित्रसेन मिश्र व अरविंद पाठक आदि का कहना है कि पुल न होने से मथुरा बाजार, गंगापुर, कैली, शिवानगर, रामपुर, दरगाह, अंबरनगर, अमहवा, धनहवा, हरनहवा, बजरडीह, कपौवा, बहादुरगंज व वीरपुर सहित करीब 250 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मथुरा घाट पर पुल बनवाने के लिए एक दशक से ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं। श्रावस्ती सांसद द्वारा सदन में मुद्दा उठाए जाने के बाद एक बार फिर क्षेत्रवासियों में पुल निर्माण को लेकर आस जगी है। श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed