{"_id":"5f57bad08ebc3e36c16abb7e","slug":"is-there-a-second-story-of-conspiracy-under-the-cover-of-firecrackers-balrampur-news-lko5391595198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की आड़ में साजिश की दूसरी इबारत तो नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की आड़ में साजिश की दूसरी इबारत तो नहीं...
विज्ञापन
बलरामपुर के गदुरहवा मोहल्ले में सोमवार को हुए धमाके से जमींदोज हुआ घर।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला गदुरहवा में सोमवार को जो धमाका हुआ वह पटाखों की आड़ में कहीं साजिश की कोई दूसरी इबारत तो नहीं...। धमाके की तीव्रता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पटाखों का धमाका इतना तेज नहीं हो सकता। अब देखना है कि यूपी एटीएस छानबीन में क्या खुलासे करेगी।
पटाखों के लाइसेंसधारी व्यवसायी मो. अकरम के घर जो विस्फोट हुआ, उसके बारे में पुलिस कह रही है कि अकरम ने घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। धमाके के बाद आस पास के मकान जिस तरह से जमीदोज हुए है, कई छतों व दीवारों में दरारें पड़ गई तथा कई घरों की खिड़कियां टूट गई, ऐसा पटाखों के धमाके से हुआ यह बात गले के नीचे नहीं उतर रही है।
घटना में जिस युवक की मौत हुई है, धमाके के बाद उसका शव करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा, यह प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं। सूत्रों की माने तो पटाखों में आग लगने से भीषण धमाका नहीं बल्कि हल्की आवाज के साथ आग लगती है। पटाखों में कई बार आवाज भी होती है लेकिन यहां केवल एक ही धमाका हुआ।
विज्ञापन
धमाके के बाद आसमान में धुएं का जो गुबार दिखा वह पटाखों में नहीं निकलता। धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर तक लोगों ने सुनी। बीते अप्रैल माह में संदिग्ध आईएस आतंकी ग्राम बढ़या भैसाही निवासी अबु युसूफ ने भी कब्रिस्तान में बम परीक्षण के दौरान धमाका किया। निर्जल स्थान पर हुए धमाकों व तेज रोशनी को गांव वाले कुदरत का कहर मान रहे थे।
मो. अकरम के घर पटाखों के अवैध भंडारण के कारण हुए विस्फोट के बाद जिले के सभी पटाखा कारोबारियों की जांच की जाएगी। इन कारोबारियों के लाइसेंस, गोदाम, स्टाक व पटाखों की तीव्रता की भी जांच की जाएगी। कुछ आपत्तिजनक पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- देवरंजन वर्मा, एसपी बलरामपुर