फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation started in the case of Kovid vaccine received unclaimed

लावारिश मिली कोविड वैक्सीन के मामले में जांच शुरु

Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of Kovid vaccine received unclaimed
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के इटवा चौराहे पर लावारिस मिली कोरोना वैक्सीन के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। डीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को तुलसीपुर के इटवा चौराहे पर करीब 400 कोरोना वैक्सीन लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली थी। वैक्सीन के साथ उसका बाक्स भी वहीं पर पड़ा मिला था।
यह वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों की बताई जा रही है। चौराहे पर खुले में वैक्सीन फेंके जाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति ने मामले को गंभीर बताते हुए सीएमओ को जांच व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अरुण कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को गैसड़ी जाकर सीएचसी के अधीक्षक वीरेंद्र आर्या एवं कोल्ड चेन हैंडलर से पूछताछ की है।
वैक्सीन ले जाने वाले वाहन चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी लोगों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को सौंपा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed