फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation of the health department scam in its final stage

Balrampur News: स्वास्थ्य विभाग घोटाले की जांच अंतिम दौर में

Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Investigation of the health department scam in its final stage
बलरामपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच के तहत पिछले कुछ दिनों में जिले में तैनात रहे पांच मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ), दो जिला अस्पतालों के सीएमएस, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों और आधा दर्जन लिपिकों को तलब कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 से 2024 के बीच दवाओं की खरीद, उपकरण आपूर्ति और अस्पतालों के मेंटेनेंस कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसी प्रकरण में 17 सितंबर 2025 को पूर्व विधायक पयागपुर (बहराइच) मुकेश श्रीवास्तव, उनके भाई तथा दो पूर्व सीएमओ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। जांच एजेंसियों को लंबे समय तक जरूरी दस्तावेज नहीं मिल रहे थे, लेकिन सख्ती के बाद अब ज्यादातर रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसआईटी जांच अधिकारी हंसलाल ने बताया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं तथा लगभग सभी जरूरी दस्तावेज मिल गए हैं। जो शेष हैं उन्हें तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed