फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation of Sambhal incident should be done under the supervision of Supreme Court.

Balrampur News: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो संभल घटना की जांच

Wed, 04 Dec 2024 11:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Sambhal incident should be done under the supervision of Supreme Court.
 कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बलरामपुर। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में गत 24 नवंबर को संभल में हुए विवाद के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लंकेश लालजी लहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संभल में हुए विवाद में चार युवकों की जान चली गई तथा कई आम नागरिक व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आज भी लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय बना हुआ है। पुलिस अज्ञात के नाम पर घरों में घुसकर बेगुनाह लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय मो. आबिद, दिलावर, दीनानाथ, फैसल खान पप्पू, प्रमोद पासवान, भगवती प्रसाद गौतम, अकबर अली, प्रभु दयाल व पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed