{"_id":"6831ed2e97d3e2f846038a9c","slug":"investigation-of-irregularities-in-mnrega-works-in-nanhwapur-balrampur-news-c-99-1-brp1003-126708-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ननहवापुर में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ननहवापुर में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की हुई जांच
विज्ञापन
लरामपुर के ननहवापुर में जांच करते जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ननहवापुर में मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार की जांच शुरू हो गई है। बीते दिन जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी (जांच अधिकारी) निश्चल आनंद ने गांव पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करके अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
ग्राम पंचायत ननहवापुर में मनरेगा से कराए गए विकास कार्य व मजदूरी भुगतान में भ्रष्टाचार की शिकायत गांव के ही अल्ताफ ने की थी। शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। मामले में 16 जनवरी को ही जिलाधिकारी को जांच करानी थी। डीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में देरी होने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए बीते दिन डीएम से जवाब भी मांगा था।
इस संबंध में अमर उजाला ने 23 मई 2025 के अंक में भ्रष्टाचार की जांच न होने पर बलरामपुर के डीएम को नोटिस शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद 23 मई को जांच अधिकारी ने गांव में शिकायत के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोपों के आधार पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट तैयार करके मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।