{"_id":"640f6a0ad03fbbb1090982a6","slug":"investigation-of-council-schools-started-flaws-found-balrampur-news-c-13-1-126852-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परिषदीय स्कूलों की जांच शुरू, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परिषदीय स्कूलों की जांच शुरू, मिलीं खामियां
Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था की जांच शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की पड़ताल में सोमवार को कहीं पर शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले तो कहीं मिड डे मील में कमी पाई गई है। बीएसए कल्पना देवी ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
गैड़ास बुजुर्ग के खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बढ़या भैसाही, कंपोजिट विद्यालय नगवा, पिड़िया बुजुर्ग, सेखुइया एवं गड़रहिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पिड़िया बुजुर्ग में शिक्षामित्र रीता देवी एवं अनुदेशक फरीद अशरफ अनुपस्थित मिले।
बीईओ तुलसीपुर रमेश कुमार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगली, नेवाजपुर, फिरोजपुर व सेमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जुगली में मिड डे मील नहीं बना था। बच्चों को फल का भी वितरण नहीं किया गया था। नेवाजपुर में भी फल का वितरण नहीं हुआ था। प्रधानाध्यापक को मिड डे मील व फल वितरण कराने को कहा गया है। बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि मंगलवार को गोरखपुर में मूल्यांकन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक को बुलाया गया है। वहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। बताया कि सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य व परीक्षा प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि किसी कारणों से अगर विद्यालयों के नैतिक योग व खेल का अंक अपलोड करना छूट गया हो तो वह 15 मार्च तक हर हाल में अपलोड कर दें।
दर्ज कराई शिकायत
शक्ति स्मारक महाविद्यालय के बीफार्मा और डीफार्मा छात्र पुणेश जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, सुनील जायसवाल, अनूप शर्मा, मोहम्मद मोईद अंसारी, पहलवान वर्मा ,मोहम्मद आरिफ, अविनाश पाल ,विकास कुमार, हर्षित पांडे व कृष्णपाल ने सोमवार को एडीम प्रदीप कुमार से मुलाकात की। कहा कि छात्रवृत्ति के लिए नवंबर में आवेदन किया था। अभी तक उनका आवेदन पेंडिंग दिख रहा है। इस पर कार्रवाई की मांग की गई है।