फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation of 793 Panchayats intensified before elections

Balrampur News: चुनाव से पहले 793 पंचायतों की पड़ताल तेज

Thu, 09 Oct 2025 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 793 Panchayats intensified before elections
बलरामपुर के रामगढ़ मैटहवा में मनरेगा के तहत कराया गया मिट्टी पटाई ।-संवाद
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ ही कामकाज की पड़ताल भी शुरू हो गई है। ब्लॉकों में पांच सोशल ऑडिट टीम के 270 सदस्य पंचायतों में कराए गए कार्यों की छानबीन कर रहे हैं। मनरेगा की परियोजनाओं के साथ ही उन कार्यों की छानबीन हो रही है, जिन कार्यों को पंचायत के अन्य बजट को मनरेगा से जोड़ कर कराया गया है।
विज्ञापन

जिले की 793 पंचायतों में मनरेगा से बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं। तालाबों के सुंदरीकरण के साथ कच्चे कार्य भी खूब हुए हैं। अब तक पचपेड़वा, गैसड़ी, सदर और हरैया सतघरवा ब्लॉकों में सोशल ऑडिट कराया जा चुका है। इन ब्लॉकों में पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की गुणवत्ता, खर्च की प्रक्रिया और जनता के लाभ का आकलन किया गया। वहीं, श्रीदत्तगंज, उतरौला, तुलसीपुर, गैड़ास बुजुर्ग और रेहरा बाजार ब्लॉकों में सोशल ऑडिट हो रहा है। टीम पंचायतों में दस्तावेजों की जांच, भौतिक सत्यापन और स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। पंचायतों के अभिलेखों की भी छानबीन हो रही है।
विज्ञापन


गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
सोशल ऑडिट से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पंचायतों में विकास योजनाओं पर खर्च हुआ धन सही दिशा में इस्तेमाल हो और प्रत्येक ग्रामवासी को उसका लाभ मिले। यदि किसी पंचायत में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेश सोनी, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed