फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation into the youth's self-immolation case was sent to Bahraich.

Balrampur News: बहराइच भेज दी गई थी युवक आत्मदाह मामले में की विवेचना

Sat, 18 Oct 2025 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the youth's self-immolation case was sent to Bahraich.
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग के चर्चित राम बुझारत आत्मदाह मामले में घटना के बाद से पुलिस ने दांव-पेंच शुरू कर दिए थे। मामले की दिशा मोड़ने के भी प्रयास किए गए। यही वजह है कि न्याय के लिए करीब दो वर्षों से मृतक की पत्नी कुसुमा भटक रही है।
विज्ञापन

दरअसल, राम बुझारत के आत्मदाह करने के बाद पत्नी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुट गई, लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने इन कोशिशों पर पानी फेर दिया था। उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच कराकर आत्मदाह की वजह, पुलिस और राजस्व कर्मी की लापरवाही तय करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस वजह से जिलाधिकारी और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक में ठन गई थी।
विज्ञापन

23 अक्तूबर 2023 में हुई इस घटना में लंबी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच हुई। जून 2024 में जांच पूरी हो गई और थानाध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया आरोपी भी बनाए दिए गए। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना गैड़ास बुजुर्ग थाने से हटाकर बहराइच कर दी गई, ताकि जिले में घटना की चर्चा को दबाया जा सके। इसके बाद जून में ही पहले जिलाधिकारी और फिर एसपी का स्थानांतरण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय हुई जांच के बाद अब हाईकोर्ट ने कार्रवाई शुरू की है। तीन नवंबर को फिर मामले की सुनवाई होनी है, जिसमें अभी तक अभियोजना स्वीकृति न होने पर सवाल होना तय माना जा रहा है। मृतक राम बुझारत की पत्नी कुसुमा देवी को अभी भी कार्रवाई का इंतजार है। उनका कहना है कि स्थानीय दबंगों से मिलकर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उनके पति को प्रताड़ित किया। उन्होंने शासन और उच्चाधिकारियों से पुनः मांग की कि दोषियों को सजा दिलाई जाए। फिलहाल स्थानीय पुलिस अधिकारी मामला एसआईटी के पास होने से कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईटी के स्तर से ही कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed