{"_id":"66b3bcdde303ef52ae08639c","slug":"investigation-into-financial-irregularities-started-in-nagar-panchayat-records-sought-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112820-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू, मांगे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू, मांगे रिकॉर्ड
Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी नगर पंचायत में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के शिकायत की जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच कर रहे एसडीएम सदर ने शिकायतकर्ता को शपथ पत्र पर अनियमितता से संबंधित अभिलेखों के साथ सात दिन में साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है।
गैसड़ी नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ के निवासी अमर सिंह मौर्य ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि गैसड़ी नगर पंचायत में अध्यक्ष ने अपने चहेतों की देख रेख में राज्य वित्त आयोग से इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण व नाली के मरम्मत का काम कराया है। नगर में 15 वार्डों के 22 निर्माण कार्यों में मानकविहीन ईंटों, सीमेंट व बालू का प्रयोग करके सरकारी धन का बंदरबांट किया है। बिना बोर्ड की बैठक कराए ही शासकीय धन का बंदरबांट किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा का कहना है कि आरोप निराधार है। नगर में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह मानक के अनुरूप है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। वहीं, डीएम पवन अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। एसडीएम सदर संजीव कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं।