फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigate those coming from other states

दूसरे राज्यों से आने वालों की कराएं जांच

Wed, 24 Mar 2021 08:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Investigate those coming from other states
बलरामपुर। गैर राज्यों से आने वाले लोगों की शत-प्रतिशत जांच कराई जाए। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाने के बाद उनकी भी जांच कराएं। यह निर्देश कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने जारी किए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कोविड महामारी की रोकथाम, बचाव, टीकाकरण, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, गेहूं खरीद व कानून व्यवस्था आदि के बारे में मंडलायुक्त ने गहन समीक्षा कर विभागीय अफसरों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में कुल 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। सभी मरीज अन्य राज्यों से आए हैं। मंडलायुक्त ने दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की शत-प्रतिशत जांच कराने और उनके संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि ग्राम व शहरी निगरानी समिति बाहर से आने वालों पर नजर रखेंगे। उन्हीं से आने वालों का ब्योरा प्राप्त किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर कोविड 19 से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कस का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए। बिना मास्क के घूमने वाले वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराएं। मतगणना स्थल उन्हीं को बनाया जाए जिनके चारों तरफ बाउंड्रीवॉल हो। मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ नहीं जमा होना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
अवैध व मिलावटी शराब परिवर्तन कार्य की समीक्षा में लिप्त लोगों के खिलाफ गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट लगाए जाएं। अवैध शराब की बिक्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर एफआईआर दर्ज कराई जाए और भविष्य में लाइसेंस के लिए उसे काली सूची में डाला जाए। ईंट भट्ठों पर छापा मारकर जांच करें। एसडीएम कोर्ट में लंबित भू राजस्व के मामलों का शत-प्रतिशत निपटारा करवाएं।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में सभी पेंडिंग केस का निपटारा कराएं। गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराएं जाए। क्रय केंद्रों पर फ्लैक्स लगाए जाएं। गेहूं बेंचने वाले किसानों के लिए पेयजल व बैठने की व्यवस्था की जाएं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए कोचिंग खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर, आत्मनिर्भर योजना, जल जीवन मिशन व होली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने मंडलायुक्त को जिले की सभी तैयारियों के बारे में ब्योरा उपलब्ध कराया। समीक्षा बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, पीडी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल व जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed