फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigate the allegation of wrong report and take action

Balrampur News: गलत रिपोर्ट के आरोप की जांच कर करें कार्रवाई

Mon, 20 Jan 2025 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Investigate the allegation of wrong report and take action
बलरामपुर। सदर तहसील सभागार में दोपहर करीब 12.30 बजे जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी विकास कुमार तथा सीडीओ हिमांशु गप्ता फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी ललिया थाना क्षेत्र के बजरडीह निवासी कांति देवी ने प्रार्थनापत्र दिया कि उन्होंने 21 दिसंबर 2024 को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें लेखपाल को निस्तारण का निर्देश दिया गया था। लेखपाल ने बिना किसी स्थलीय जांच के ही प्रार्थनापत्र का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

एसपी व सीडीओ ने सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव को निर्देश दिया कि कांति देवी की गलत रिपोर्ट के आरोप की जांच करके तुरंत कार्रवाई करें। ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री निवासी मुकुंद ने नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर निवासी गीता ने चोरी से आशा की नियुक्ति करने तथा बहादुरपुर सिरसिया निवासी मालती देवी ने बिजली विभाग में नौकरी के नाम पर घूस लेकर वापस न किए जाने की शिकायत की। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 35 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सिर्फ दो का मौके पर निपटारा कराया गया। एसपी व सीडीओ ने बाकी बचे 33 प्रार्थनापत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



उतरौला में 21 व तुलसीपुर में आए चार प्राथनापत्र
उतरौला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 21 प्रार्थनापत्र आए। उतरौला तहसील के कंचनुपर निवासी दिनेश कुमार ने चकमार्ग पर लगे पेड़ों की नीलामी कराने की मांग की। एसडीएम अवधेश कुमार ने दो शिकायतों का निस्तारण कराया, बाकी बचे 19 मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निर्देश दिया। तुलसीपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 26 प्रार्थनापत्र आए। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने चार प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराया, 22 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed