फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   International Women's Day programs celebrated

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रही कार्यक्रमों की धूम

Mon, 08 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day programs celebrated
बलरामपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका सभागार में सफाईकर्मियों को किया गया सम्मा? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर सरकारी विभागों से लेकर स्कूल कालेजों में महिला उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने मिशन शक्ति अभियान के तहत तुलसीपुर तहसील सभागार में महिला पट्टाधारकों को प्रमाण पत्र बांटा। मंडलायुक्त ने महिला लेखपाल भावना गुप्ता, विभा सिंह, सरिता देवी व स्वाती त्रिपाठी को प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने 1250 महिलाओं को वरासत अभियान के तहत निशुल्क खतौनी भी बांटी। इस अवसर पर एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने रिपोर्टिंग महिला चौकी के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को मिले अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने महिलाओं के प्रति सोच बदलने की आवश्यकता जतायी। राजकीय बालिका इंटर कालेज व एमजे एक्टिविटी की छात्राओं ने एसपी व अन्य अधिकारियों से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों को पूछा। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना फाइटर के बतौर सुमन, हसमती, रेखा, सोताली, मीरा, बेबी, बन्नो, रेखा, नाजिमा, आशा, नसीबन, सुमरिता, शायरा, माया इत्यादि को प्रशस्ति पत्र, सुरक्षा किट देकर सम्मानित भी किया। सीएमएस गर्ल्स डिग्री कालेज विशुनापुर में जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी ने प्रतिभागी युवतियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरु युवा केंद्र से जुड़कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले योगेश तिवारी, जिलेदार पांडेय, पूजा सिंह, मोहिनी तिवारी, रामावती मौर्या, वैष्णवी तिवारी व रमेश वर्मा आदि को प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक मुख्यालय तुलसीपुर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं को हैंडवॉश डिटॉल साबुन भी दिया गया। इस मौके पर बीडीओ राजेश कुमार, निदेशक रवि भटनागर, साहिल तलवार, सुजीत उपाध्याय व विजय शंकर मणि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरुक किया गया। इस दौरान 85 महिला किसानों को सब्जी बीज का मिनी किट बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कालेज से जागरुकता रैली निकाली गई जिसमें उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे। इसके साथ ही जिले के सभी डिग्री कालेजों, माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी कार्यक्रम करा महिला उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed