फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   instruction

मोबाइल पर अपडेट न रहे तो होगी कार्रवाई

Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
instruction
बलरामपुर। जिले के सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों का मोबाइल पर अपडेट रहना अनिवार्य है। रोजाना तमाम शिकायतें मोबाइल के माध्यम से की जा रही हैं। मोबाइल पर मिलने वाली शिकायतों को संज्ञान में लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

ये बातें एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को व्हाट्सएप एवं एंड्रायड फोन की जानकारी के संबंध में आगाह किया गया था लेकिन अभी तक ठीक ढंग से सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल इमरजेंसी रिजर्व ड्यूटी के बारे में पुलिस अफसरों व कर्मियों को समझाते हुए एसपी ने कहा कि पहले एक महीने के लिए पुलिस लाइन में तैनात किया जाता था जिसे अब घटा कर एक हफ्ता कर दिया गया है।

थाने का कोई भी कर्मी अब एक हफ्ते ही पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं देगा। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को आर्म्स एवं एम्युनेशन के संबंध में प्रशिक्षण देने की बात कही। इस अवसर पर जिले की तीनों तहसीलों के सीओ तथा सभी 13 थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed