{"_id":"656f5fc5d1bd8cff2908f23c","slug":"install-heaters-in-wards-to-protect-from-cold-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5049-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ठंड से बचाने के लिए वार्डों में लगाएं हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ठंड से बचाने के लिए वार्डों में लगाएं हीटर
Tue, 05 Dec 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंडक की दस्तक को देखते हुए अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम शुरू हो गए हैं। इसके चलते ही अस्पताल आने वाले मरीजों को ठंड से बचाने के लिए वार्डों में रूम हीटर लगवाने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने दी। वह मंगलवार को वर्चुअल बैठक के जरिए ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी से कोल्ड वेब से बचाव संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शीत लहर या कोल्ड वेब के कारण मरीजों को कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। कोल्ड वेब को देखते हुए अस्पताल के वार्डों में खिड़की व दरवाजों को दुरुस्त करवाकर उनमें पर्दा आदि की व्यवस्था की जाए। मरीजों के साथ आए तीमारदारों के लिए भी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। संवाद