फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Inspired for vaccination in post covid medical camp

पोस्ट कोविड मेडिकल कैंप में टीकाकरण के लिए किया गया प्रेरित

Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Inspired for vaccination in post covid medical camp
बलरामपुर। सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत भाजपा कार्यालय अटल भवन में बुधवार को पोस्ट कोविड मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का परीक्षण कर स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए गए। इस दौरान सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड मेडिकल कैंप का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं सदर विधायक पल्टूराम ने किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी कमजोर हो चुकी है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डा. प्रांजल त्रिपाठी ने कैंप में मौजूद कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों का परीक्षण किया। जांच के बाद सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित जीवन शैली अपनाने तथा खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक अजय मिश्रा ने सभी लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने तथा आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोस्ट कोविड मेडिकल कैंप का आयोजन समय समय पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता संजय शर्मा व सह संयोजक राजेश वर्मा ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरूण सिंह मोनू, अवधेश तिवारी, डा. अजय सिंह पिंकू, ओम प्रकाश शुक्ला, शंकर सिंह, विश्राम सिंह एवं बृज गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed