Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Innocent girl buried nail in throat, sand filled mouth when she screamed

Balrampur News: मासूम बालिका के गले में गाड़ा कीला, चीखने पर मुंह में भर दी रेत

Sat, 17 May 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 17 May 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl buried nail in throat, sand filled mouth when she screamed
बलरामपुर के महराजगंज तराई में निर्माणाधीन मकान।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में सात वर्षीय बालिका की बेरहमी से हत्या का प्रयास किया गया। बालिका को एक श्रमिक निर्माणाधीन मकान में खींच ले गया और उसके गले में कीला गाड़ दिया। वह चीखी तो मुंह में रेत भर दी। खून से लथपथ बालिका पूरी रात मकान में ही बेहोश पड़ी रही। शुक्रवार सुबह होश में आने पर वह किसी तरह बाहर निकली। बालिका को आनन-फानन जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ऑपरेशन करके बालिका के गले से कीला निकाला गया। शनिवार को होश में आने पर मासूम ने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बालिका के चाचा ने बताया कि घटना तो बृहस्पतिवार दोपहर की है। दोपहर दो बजे बालिका निर्माणाधीन मकान के बाहर खेल रही थी। वहां काम कर रहे एक श्रमिक की नजर उस पर पड़ी। वह बालिका को लेकर मकान में चला गया और उसे जान से मारने की कोशिश की। श्रमिक ने मासूम के गले में कीला गाड़ दिया। वह चीख पड़ी तो मुंह में रेत भरने के बाद उसे मृत समझकर भाग गया।
विज्ञापन

बालिका के चाचा ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना दी गई। बालिका के साथ कुछ और घटना होने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय यादव ने बताया कि बालिका के चाचा की तहरीर पर परसपुर गांव निवासी शिवकुमार मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत समझ बालिका को छोड़ गया था शिवकुमार
बालिका के गले में कीला गाड़ने के बाद श्रमिक शिवकुमार ने समझा कि वह मर गई है। इस वजह से उसे निर्माणाधीन मकान में छोड़कर भाग गया था।बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाशने निकले। पूरी रात तलाशने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिजन थाने में शिकायत करने जा रहे थे, तभी बालिका गंभीर हालत में मिल गई।


पुलिस को देखकर भी डरा नहीं आरोपी
लखनऊ से सूचना आने के बाद बालिका के चाचा की शिकायत पर पुलिस निर्माणाधीन मकान पहुंची। वहां काम कर रहा शिवकुमार पुलिस को देखकर डरा नहीं। वह यह साबित कर रहा था कि उसने कुछ किया ही नहीं। पुलिस उसे थाने लेकर आई और फिर पूछताछ के बाद सीएचसी तुलसीपुर लेकर गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिवकुमार को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed