फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Information not received even after the first appeal

Balrampur News: प्रथम अपील के बाद भी नहीं मिली सूचना

Fri, 16 Oct 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information not received even after the first appeal
महराजगंजतराई। ग्राम पंचायत साहेब नगर के विकास कार्यों की जानकारी आरटीआई आवेदन और प्रथम अपील के बाद भी नहीं मिलने से सरकारी जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आवेदक को नाली, सड़क और खड़ंजा निर्माण से संबंधित अभिलेख नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साहेब नगर निवासी अमरनाथ ने 10 अगस्त को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत आवेदन देकर निर्माण कार्यों का विवरण, खर्च और संबंधित अभिलेख मांगे थे। निर्धारित समय में सूचना नहीं मिलने पर उन्होंने 13 सितंबर को प्रथम अपील की। आरोप है कि इसके बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। आवेदक के अनुसार, मांगी गई सूचनाएं सार्वजनिक धन से कराए गए विकास कार्यों से जुड़ी हैं। ऐसे में इनका उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। सूचना लंबित रहने से विकास कार्यों में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed