{"_id":"69443d805f8b233591023f47","slug":"information-given-for-better-management-of-pulses-and-oilseed-crops-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139158-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दलहनी-तिलहनी फसलों के बेहतर प्रबंधन की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दलहनी-तिलहनी फसलों के बेहतर प्रबंधन की दी गई जानकारी
Thu, 18 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विकास खंड के ग्राम गिद्धरैया स्थित किसान पाठशाला का बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक श्याम नरायन राम ने निरीक्षण किया। पाठशाला में कृषकों को दलहनी एवं तिलहनी फसलों में खरपतवार प्रबंधन, कीट प्रबंधन तथा सरसों की फसल में बिरलीकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
डीडी कृषि ने तिलहनी फसलों में सल्फर के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए हरी खाद के रूप में उर्द, मूंग एवं ढैंचा की बोआई करने की सलाह दी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक श्याम बहादुर ने कहाकि गेहूं की फसल की पहली सिंचाई 21 से 25 दिन के भीतर अवश्य करें। इसके साथ ही खरपतवार नियंत्रण के लिए सल्फोसल्फ्यूरॉन एवं मेटसल्फ्यूरॉन के प्रयोग की जानकारी दी गई। अमित कुमार पांडेय ने फार्मर रजिस्ट्री तथा नैनो यूरिया के लाभ और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ा सकते हैं और लागत कम कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धनी राम, बीडीसी श्रीपति शुक्ला, न्याय पंचायत प्रभारी रंजीत कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।