फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Information given about agricultural schemes

बाइक रैली निकालकर कृषि योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 14 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Information given about agricultural schemes
बलरामपुर। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से जन जागरूकता बाइक रैली बुधवार को निकाली गई। रैली के माध्यम से किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपये खेती किसानी को दुरुस्त रखने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह मानधन योजना के तहत 60 साल की आयु पूरी करने के बाद किसानों को हर माह तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा। किसान की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को 1500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इस योजना में 40 वर्ष तक के किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व सरकार की योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। रैली का नेतृत्व जिला प्रबंधक लोकेश प्रताप यादव ने किया। रैली कृषि भवन से निकलकर सदर ब्लॉक के कई गांवों में पहुंचकर केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed