फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Information about services will be recorded on the walls of Panchayat buildings

Balrampur News: पंचायत भवनों की दीवारों पर दर्ज होंगी सेवाओं की जानकारियां

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Information about services will be recorded on the walls of Panchayat buildings
बलरामपुर के ग्राम पंचायत इटई में मिलने वाली सुविधाओं का लगाया गया बैनर।
बलरामपुर। गांवाें में बने पंचायत भवनों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए उसे कंप्यूटरीकृत किया गया है। सभी ऑनलाइन गतिविधियां संचालित हो सकें, इसके लिए ई डिस्टि्रक्ट पोर्टल पर पंचायत भवनों को कॉमन सर्विस सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी अब पंचायत भवनों की दीवारों पर भी दर्ज होंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग की उप निदेशक ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले की 793 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। सभी को कंप्यूटरीकृत कर इनमें से 64 को पूरी तरह से वाईफाई की सुविधा से लैस कर दिया गया है। पंचायत भवनों से ही अब परिवार रजिस्टर, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, खतौनी की नकल, दिव्यांग्ता प्रमाण पत्र, निराश्रित, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन, श्रमिक पंजीयन, लाइसेंस पंजीकरण, जन शिकायत व चरित्र प्रमाण पत्र सहित 335 प्रकार की सेवाएं मिलने लगी हैं। पंचायत भवनों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन ई डिस्टि्रक्ट पोर्टल के माध्यम किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। इन भवनों में मिलने वालीं सभी प्रकार की सुविधाओं का विवरण दीवारों पर लिखना होगा। पंचायती राज की उप निदेशक प्रवीणा चौधरी ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है। साथ ही दीवारों पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक का नाम व मोबाइल नंबर भी लिखना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed