{"_id":"670ea21d8dcc9f09a1072c11","slug":"industrial-park-will-be-built-in-badgo-village-of-tulsipur-balrampur-news-c-99-1-brp1008-115857-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर के बड़गो गांव में बनेगा औद्योगिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर के बड़गो गांव में बनेगा औद्योगिक पार्क
Tue, 15 Oct 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक में निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक पार्क की स्थापना कराने का सुझाव दिया था। सीएम के सुझाव पर डीएम पवन अग्रवाल ने मंगलवार को तुलसीपुर तहसील के बड़गो गांव में प्लेज पार्क का निर्माण कराने वाले भूमि का निरीक्षण किया।
तुलसीपुर तहसील के बड़गो गांव में प्लेज पार्क का निर्माण कराने के लिए 15 एकड़ भूमि की तलाश की गई है। डीएम ने भूमि का निरीक्षण करके सभी औपचारिकताएं पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्लेज पार्क के स्थापना में उद्यमी को बेहतर संपर्क मार्ग व बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय को डीएम ने निर्देश दिया कि प्लेज पार्क का निर्माण कराने वाले उद्यमी को शासन स्तर से निर्धारित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह व उद्यमी बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।