फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Indo-Nepal border will be sealed 72 hours in advance

72 घंटे पहले सील की जाएगी भारत-नेपाल सीमा

Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border will be sealed 72 hours in advance
बलरामपुर। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा विधानसभा चुनाव में मतदान से 72 घंटे पहले सील कर दी जाएगी। दोनों देशों से आने-जाने वालों की चेकिंग करने के लिए बार्डर एरिया के सात प्वाइंट सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। जिले की सीमा में 21 प्वाइंट पर सघन चेकिंग कराई जा रही है। तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जिले के 16,12,466 वोटर चारों विधानसभा में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। छठे चरण के दौरान तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अर्द्घसैनिक बल-58 कंपनी की एक प्लाटून मंगाई गई है जिसमें छह हजार पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान शामिल हैं। गैरे जिले मुजर्फरनगर, हाथरस, बागपत, गाजियाबाद व जीआरपी मुरादाबाद से 438 सब इंस्पेक्टरों व 3326 कांस्टेबिलों को पोलिंग बूथों पर तैनात करने के लिए मंगाया गया है। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को हर हाल में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा मतदान होने से 72 घंटे पहले सील कर दी जाएगी। बार्डर ऐरिया में सीसीटीवी कैमरों से लैस सात प्वाइंट पर सघन चेकिंग कर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। बलरामपुर की सीमा से जुड़े जिलों गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्घार्थनगर, बस्ती व डुमरियागंज के सीमाओं पर 21 चेकिंग प्वाइंट पर नियमित अभियान चलाकर नकदी, शराब व असलहों के तस्करी आदि के अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिंकजा कसा जा रहा है। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ 25 इंस्पेक्टरों, 500 सब इंस्पेक्टरों, 4700 कांस्टेबिलों व 3500 होमगार्ड/पीआरडी जवानों को तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी संवदेशनशील (मिश्रित आबादी/भीड़भाड़ वाले जगहों) पर मतदान होने तक के लिए पिकेट तैनात कर दी गई है। पुलिस 250 मोबाइल टीमें, 36 पैरा मिलेट्री फोर्स की मोबाइल टीमें लगातार संवेदन व अतिसंवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करने में जुटी हुई हैं। 12 प्लाइंग स्काएड टीम और 14 एसएटी टीमें भी पूरी सक्रिएता के साथ-साथ प्वाइंट पर रहकर नकदी, शराब, असलहों व अन्य की निगरानी करने में जुटी हैं।

जिले के चारों विधानसभाओं में 16,12,644 महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर वोटरों को मतदान में हिस्सा लेना है। वेब कास्टिंग से जिले के 1113 पोलिंग बूथों का लाइव प्रसारण कराने की भी तैयारियां की जा रही है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से विधानसभा चुनाव का मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed