फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   India-Nepal border will be sealed 72 hours before voting

मतदान से 72 घंटे पहले सील होगी भारत-नेपाल सीमा

Tue, 20 Apr 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border will be sealed 72 hours before voting
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी। प्रमुख रास्तों के साथ-साथ दोनों देशों की सीमा से जुड़ी छोटी-छोटी पगडंडियों पर भी आवागमन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 2524 पोलिंग बूथों पर 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 16.79 लाख वोटर अपने वोट का प्रयोग करके गांव की सरकार चुनेंगे। 18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने मंगलवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही बंद करने के लिए एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट से वार्ता की गई है। 26 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल से वार्ता करके सीमा से सटे सभी कोतवाली, थानों व चौकियों पर तैनात पुलिस फोर्स को भी सक्रिय कर दिया गया है जो अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। जिले के सभी 2524 मतेदय स्थलों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए 18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है।
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व तहसीलदारों को भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है। पंचायत चुनाव में लगे सभी मजिस्ट्रेटों से मतदान के समय पल-पल की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिले में ग्राम प्रधान पद के 800, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10038, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 993 व जिला पंचायत सदस्य पद के 40 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी के दौरान जिले में 18 क्षेत्र पंचायत और तीन ग्राम प्रधान के पदों पर एकल नामांकन के चलते वहां के इन पदों पर वोटिंग नहीं होगा। जिले में 16,78, 774 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करके गांव की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed